'चुनाव आयोग को हर बार गुजरना पड़ता है 'अग्निपरीक्षा' से', चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानिए क्यों कहा

CEC Rajiv Kumar: कर्नाटक में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पूछ गए एक सवाल के जवाब में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'चुनाव आयोग को हर बार चुनाव के बाद 'अग्निपरीक्षा' से गुजरना पड़ता है।'

CEC Rajiv Kumar

CEC Rajiv Kumar: चुनाव आयोग को हर बार चुनाव के बाद 'अग्निपरीक्षा' से गुजरना पड़ता है। यह बात मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर किए गए सवाल पर कही। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग 400 राज्य विधानसभा चुनाव, 17 संसदीय, 16 राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव कराने के बावजूद हर चुनाव के बाद अग्निपरीक्षा देता है।

कर्नाटक में मीडिया से बातचीत करते हुए ईसीआई राजीव कुमार ने कहा, 'पिछले 70 वर्षों में, भारत ने अपने सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, भौगोलिक, आर्थिक, भाषाई मुद्दों को शांतिपूर्वक और संवाद के माध्यम से मुख्य रूप से स्थापित लोकतंत्र की वजह से स्थिर किया है। यह महज इसलिए संभव है क्योंकि लोग चुनाव परिणामों पर भरोसा करते हैं। फिर भी, चुनाव आयोग हर चुनाव के बाद 'अग्निपरिक्षा' देता है।'

बता दें, ईसीआई राजीव कुमार कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले आयोग की तैयारियों की जांच के लिए बेंगलुरु गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में 80 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक और दिव्यांग लोग घर से मतदान कर सकते हैं। कहा कि मतदाताओं को वोट-फ्रॉम-होम विकल्प की सुविधा के लिए एक 12डी फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।

Recommended Video

      Arun Goel ने नए Election Commissioner के रूप में पदभार संभाला, जानिए इनके बारे में | वनइंडिया हिंदी

      उन्होंने कहा कि फॉर्म 12डी है जो अधिसूचना के पांच दिनों के भीतर उपलब्ध होगा, ताकि घर से मतदान करने के इच्छुक किसी भी 80 प्लस या पीडब्ल्यूडी मतदाता को सुविधा दी जा सके। इस दौरान राजीव कुमार ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा और उससे पहले चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+