जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 6 आतंकी ढेर

Recommended Video

    News Bulletin: J&K Encounter| CP Joshi| India Vs Australia| Women's T20 World's Cup| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में जिस तरह से गुरुवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उसमें आतंकी भागने में सफल हुए थे। लेकिन आज अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने सेकीपोरा और बिजबेहरा इलाके आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार मिले हैं। अभी भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं।

    army

    इससे पहले गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक नागर‍िक घायल हो गया था। आतंकियों ने कुलगाम के खुदवानी इलाके में सेना के कैंप पर हमला किया था। इस हमले में घायल नागरिक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सेना की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में आतंकी भागने में कामयाब हो गए। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर में जिस तरह से आतंकियों ने ब्लास्ट किया था, उसके बाद से सेना ने आतंकियों के खिलाफ अपना सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है। पंजाब के निरंकारी समागम स्थल पर आतंकियों ने धमाका किया था, जिसमे 3 लोगों की जान चली गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+