भारतीय सेना ने 10 आतंकियों को मार गिराया, एक जवान भी हुआ शहीद
उरी। मंगलवार को उरी सेक्टर में एलओसी पर पाक की ओर से फायरिंग की गई। इसके जवाब में इंडियन आर्मी ने अब तक 10 आतंकियोंं को मार गिराया है। आतंकियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उरी में भारतीय चौकियों पर पाक की ओर से छोटे हथियारों के जरिए 20 राउंड फायरिंग हुई है। रविवार को आतंकी हमले के बाद मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से उरी में युद्धविराम तोड़ा गया।
इसके जवाब में इंडियन आर्मी की ओर से जवाबी फायरिंग शुरू हुई और अब तक 10 आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि कुल 15 आतंकी इस इलाके में मौजूद हैं।
पाक ने उरी के लच्छीपुरा में फायरिंग की है। आपको बता दें कि रविवार को उरी के आर्मी बेस पर हुए हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए हैं।
खबरों के अनुसार पाक की ओर से ओपन फायरिंग की गई। युद्धविराम का उल्लंघन रविवार को जहां आतंकी हमला हुआ था उसी सेक्टर में हुआ है।
हंदवाड़ा में भी मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में भी भारतीय सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। जिसमें एक जवान के घायल होने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications