Coronavirus: अब देश में होगा एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग, सरकार ने 67 इंडियन फर्म्स कंपनियों को दी मंजूरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की जांच के लिए अब एंडीबॉडी रैपिड टेस्टिंग की जाएगी। सरकार ने एंडीबॉडी रैपिड टेस्टिंग को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 67 कंपनियों को मंजूरी मिली है। भारत सरकार ने कोरोना टेस्ट की गति बढ़ाने के लिए फैसला लेते हुए 67 इंडियन फर्म्स को एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग किट की टेस्टिंग के लिए मंजूरी दे दी है। इस टेस्टिंग से कोरोना संक्रमण की जांच आसान और तेज हो जाएगी। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोलर ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने 67 इंडियन फर्म्स को एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग के लिए मंजूरी दी है।

Recommended Video

    Coronavirus India: अब होगा Rapid Antibody Test, सरकार ने 67 फर्म्स को दी मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
     CDSCO Approved About 67 Indian firms for antibody rapid testing kits for testing Coronavirus

    बाकी कंपनियां चीन , साउथ कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस और इजराइल से एंडीबॉडी रैपिड टेस्टिंग किट आयात करती है। आपको बता दें कि इस रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट में जांच किया जाता है कि किसी व्यक्ति में कोरोनावायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडी बन रही हैं या नहीं। ये टेस्ट बेहद फास्ट और आसान होता है।

    भारत में वर्तमान में रियल टाइम पीसीआर से टेस्टिंग की जा रही है, जिसमें 2 से 3 दिन का वक्त लगता है, लेकिन रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग में 15-20 मिनट का ही वक्त लगता है और रिपोर्ट सामने आ जाती है। भारत में कोरोना संक्रमण पर नजर डाले तो भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 12,759 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के कारण अब तक 420 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है, जहां 3202 लोग कोरोना से संक्रमित है। वहीं 194 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में 1640 मामले सामने आ चुके हैं । वही तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, समेत लगभग देश भर में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई तक देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+