CDS बिपिन रावत समेत सभी सैन्यकर्मियों के बीमा क्लेम का रिकॉर्ड 30 मिनट में निपटारा, परिवारों को मिली राशि

CDS बिपिन रावत समेत के बीमा क्लेम का रिकॉर्ड 30 मिनट में निपटारा, परिवार को मिली राशि

नई दिल्ली, 14 दिसंबर: भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की बीते हफ्ते एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। उनके साथ उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की जान गई है। सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी सैन्यकर्मियों की मौत के बाद बीमा क्लेम का कंपनी ने रिकॉर्ड 30 मिनट में निपटारा किया है। कंपनी ने परिवारों को बीमा की राशि दे दी है।

CDS बिपिन रावत समेत के बीमा क्लेम का रिकॉर्ड 30 मिनट में निपटारा

बीमा कंपनियों न्यू इंडिया एश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने सीडीएस बिपिन रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर व सात अन्य अफसरों के ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट (जीपीए) बीमा दावों का भुगतान रिकॉर्ड 30 मिनट के अंदर कर दिया। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक सत्यजीत त्रिपाठी की ओर से जानकारी दी गई है कि 10 दिसंबर को न्यूनतम कागजी कार्यवाही के साथ ही भुगतान कर दिया गया। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने जनरल रावत और सात अन्य रक्षाकर्मियों के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दावों का निपटारा रिकॉर्ड 30 मिनट में ही कर दिया। इसी तरह न्यू इंडिया एश्योरेंस ने ब्रिगेडियर लिड्डर से संबंधित बीमा राशि का भुगतान एक घंटे के भीतर कर दिया, इसके बाद राशि परिवारों तक पहुंच गई।

सेना के सभी अधिकारियों को जीपीए (ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट) कवर मिलता है। सेना के जवानों का बीमा कवर न्यू इंडिया इंश्योरेंस और यूनाइटेंड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से किया गया था। दोनों कंपनी ने काफी संवेदनशीलता और तेजी दिखाते हुए बीमा क्लेम का निपटारा किया है।

कुन्नूर में हुआ था हादसा

देश के लिए अहम ऑपरेशन को अंजाम देने और नेतृत्व करने वाले भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर बुधवार, 8 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, जनरल बिपिन रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर समेत 13 लोगों की जान गई थी।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- आपको तो ट्यूशन की जरूरत है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+