पीएम मोदी और तीनों सेना प्रमुखों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 09 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रात करीब 9 बजे पालम हवाई अड्डे पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी। सीडीएस रावत समेत अन्य सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेना के तीन प्रमुख भी मौजूद हैं। सीडीएस बिपिन रावत की याद में श्रद्धांजलि समारोह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ।

CDS Bipin Rawat Narendra Modi Rajnath Singh pay respects delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्हें जनरल रावत समेत अन्य मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेना के प्रमुखों के अलावा सेना के कई अन्य बड़े अधिकारी भी पालम एयरपोर्ट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी है।

CDS Bipin Rawat Narendra Modi Rajnath Singh pay respects delhi

जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर 10 दिसंबर यानी शुक्रवार को उनके आवास ( 3 कामराज मार्ग) पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। लिहाजा 11 से 12:30 बजे तक गणमान्य और सामान्य नागरिक अंतिम दर्श करेंगे, जबकि दोपहर 12:30 से 13:30 बजे तक सैन्य कर्मी जनरल बिपिन रावत के अंतिम दर्शन करेंगे। राहुल गांधी शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कामराज रोड पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देंगे।

CDS Bipin Rawat Narendra Modi Rajnath Singh pay respects delhi

सेना के मुताबिक, अब तक कुछ पार्थिव अवशेषों की पहचान संभव हो पाई है। जिनमें जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर के शव हैं। इनके अवशेषों को संबंधित परिवारों को सौंपा जाएगा। बाकी अवशेषों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सकारात्मक पहचान औपचारिकताएं पूरी होने तक पार्थिव शरीर सेना बेस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा जाएगा।

श्रीलंका के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और सेना कमांडर जनरल शावेंद्र सिल्वा जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार कल दिल्ली कैंट में शाम 7.15 बजे किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+