प्रद्युम्न मर्डर केस: CCTV फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा, खून से लथपथ रेंगते हुए बाहर आया था प्रद्युम्न

रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सभी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की वो बस शुक्रवार की सुबह 7.40 पर स्कूल पहुंच गई थी

Recommended Video

    Ryan International School case:Pradyuman के दर्दनाक CCTV Video ने खोले कई राज । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रद्युम्न मर्डर केस में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद खुलासा हुआ है कि सात साल का मासूम प्रद्युम्न खून से लथपथ रेंगते हुए टॉयलेट से बाहर आया था। एसआईटी ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उसकी जांच की। जिसमें टॉयलेट के बाहर लगे एक कैमरे में प्रद्युम्न की हत्या के दौरान की तस्वीरे कैद हैं और साफ तौर पर प्रद्युम्न खून से लथपथ रेंगता हुआ दिख रहा है।

    प्रद्युम्न मर्डर केस: CCTV फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा, खून से लथपथ रेंगते हुए बाहर आया था प्रद्युम्न

    रायन इंटरनेशनल स्कूल के सभी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की वो बस शुक्रवार की सुबह 7.40 पर स्कूल पहुंच गई थी, जिसमें कंडक्टर अशोक कुमार मौजूद था।जब सभी बच्चे बस से उतरकर अपनी कक्षाओं में चले गए तो ड्राइवर परिसर के अंदर बस को पार्क करने के लिए आगे बढ़ता है. ठीक उसी समय, कंडक्टर अशोक स्कूल के मेनगेट से अंदर दाखिल होता है और सीधे उस टॉयलेट की तरफ बढ़ जाता है, जहां सात साल के मासूम छात्र का कत्ल किया गया था।

    कोई तीसरा शख्स टॉयलेट में जाता हुआ नहीं दिखा

    सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह 7.55 पर प्रद्युम्न स्कूल आता है. उसके पिता वरुण उसे और उसकी बहन को स्कूल के मेनगेट पर छोड़कर जाते हैं. ये वही मेनगेट है, जिससे कंडक्टर अशोक कुछ मिनट पहले स्कूल में दाखिल हुआ था। प्रद्युम्न की बहन अपनी कक्षा में चली जाती है जबकि प्रद्युम्न वॉशरूम में जाता है। टॉयलेट के पास लगे एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में दिखाता है कि कंडक्टर अशोक और प्रद्युम्न एक के बाद एक करके टॉयलेट में दाखिल होते हैं। 7.55 और 8.10 के बीच में अशोक को बाथरूम से बाहर आते हुए देखा जा सकता है।

    बच्चे को देखकर माली ने मचाया शोर

    इस दौरान फुटेज में गौर करने वाली बात ये है कि 7.55 से 8.10 के बीच कोई तीसरा शख्स टॉयलेट में जाता हुआ नहीं दिखता। टॉयलेट से अशोक के बाहर चले जाने के कुछ पल बाद ही प्रद्युम्न एक हाथ से अपने गले को पकड़ कर बाहर की तरफ रेंगता हुआ दिखाई पड़ता है। फुटेज के मुताबिक इसके बाद वहां पहुंचने वाला पहला शख्स स्कूल माली होता है, जो टॉयलेट के बाहर फर्श पर पड़े खून से सने बच्चे को देखकर शोर मचाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+