बेंगलुरु कोविड बेड आवंटन घोटाले में सीसीबी ने 3 और लोगों किया गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े जा चुके हैं

बेंगलुरु, 10 मई: बेंगलुरु कोविड बेट आवंटन 'घोटाला' में कर्नाटक पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक बेंगलुरु में बीबीएमपी कोरोना बेड आवंटन "घोटाले" में सात लोगों को पकड़ा जा चुका है। CCB अधिकारियों ने कहा कि तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर बेंगलुरु नागरिक निकाय द्वारा होस्ट किए गए सेंट्रल हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट सिस्टम में रियल-टाइम डेटा एंट्री को रोका था।

bed

सीसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले इन तीन अभियुक्तों की पहचान शशिधर, वेंकोबा राव और सुधीर उमा रानी के रूप में की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने पुष्टि की है। "जबकि शशिधर ने आरोग्य मित्र के रूप में काम कर रहा था, और राव और रानी, ​​स्पर्धा अस्पताल (आरआर नगर) और पुण्य अस्पताल (बसवेश्वर नगर) में स्टाफ सदस्य के रूप में काम कर रहे थे।"

CCB अधिकारियों ने कहा कि तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर BBMP द्वारा होस्ट किए गए सेंट्रल हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट सिस्टम में रियल-टाइम डेटा एंट्री को रोक दिया है।एक अधिकारी जो जांच दल का हिस्सा है उन्‍होंने बताया "कोविड -19 से उबरने के बाद या संक्रमण के शिकार होने के बाद भी रोगियों को छुट्टी दे दी गई, तब भी आरोपियों ने अपने अधिकार क्षेत्र बीबीएमपी वॉर रूम में डेटा को बेड मैनेजमेंट सिस्टम में अपडेट नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने इस तरह के बेड को ब्लॉक कर दिया और अवैध रूप से अन्य मरीजों को एडमिट करवा दिया ।

अधिकारी ने कहा, "इससे कई अन्य मरीज समय पर इलाज के बिना पीड़ित हैं।" इस बीच, रोहित कुमार, नेत्रवती, रिहान और शशि कुमार नाम के चार लोगों ने इस घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार से पुलिस हिरासत में लिया है। CCB अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को बेड आवंटन घोटाले के संबंध में कुल 18 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें वॉर रूम, अस्पताल के कर्मचारी और एम्बुलेंस ऐप के प्रभारी डॉक्टर शामिल थे।

https://www.filmibeat.com/photos/sonal-chauhan-11446.html?src=hi-oiSonal Chauhan का HOT लुक जिसे देखकर आप हो जाएंगे मदहोश!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+