#CBSEResult2018: दिव्यांग श्रेणी में NCR की लावण्या झा ने किया कमाल, बताया क्या हैं उनके सपने
नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार को 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए। नोए़डा की मेघना श्रीवास्तव ने सीबीएसई में 499 अंकों के साथ पूरे देश में टॉप किया। अनुष्का चंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, दिव्यांग श्रेणी में ए. विजय गणेश ने पहला, पूजा कुमारी से दूसरा और लावण्या झा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लावण्या झा नोएडा के डीपीएस आरके पुरम की छात्रा हैं।

लेडी श्री राम कॉलेज (दिल्ली) में पढ़ना चाहती हूं- लावण्या झा
तीसरा स्थान हासिल करने वाली लावण्या झा ने कहा कि, '' मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। मैंने विशेष श्रेणी में अखिल भारतीय प्रथम रैंक हासिल किया है। मैं आगे मनोविज्ञान की पढ़ाई करना चाहती हूं। मेरा सपना है कि मैं लेडी श्री राम कॉलेज (दिल्ली) में आगे की पढ़ाई करूं। समर्थन देने के लिए मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का धन्यवाद करती हूं।''
ए. विजय गणेश ने किया टॉप (दिव्यांग श्रेणी)
लावण्या झा ने तीसरा स्थान हासिल किया तो वहीं दिव्यांग श्रेणी में ए. विजय गणेश ने पहला स्थान हासिल किया। गणेश केरल के रहने वाले हैं। उन्होंने पालघाट लाइन स्कूल कोपम पालाकड से पढ़ाई की है। ए. विजय गणेश को 500 में से 492 अंक हासिल किए।

देहरादून की पूजा कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया
दिव्यांस श्रेणी में देहरादून की पूजा कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। पूजा की कमजोर आंखे भी उनकी पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकी। पूजा ने 500 में 489 अंक हासिल किए। पूजा ने मॉडल स्कूल फॉर व्यूज अली हैंडीकैप, देहरादून से पढ़ाई की है।












Click it and Unblock the Notifications