CBSE UGC NET 2017 Exam: आवेदन की आज आखिरी तारीख, cbsenet.nic.in पर करें जल्द अप्लाई

नई दिल्ली। CBSE UGC NET Exam 2017 के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। 11 अगस्त से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज रात मध्य रात्रि से बंद हो जाएंगे। पिछले साल तक अभ्यर्ती इस परिक्षा में दो बार बैठ सकते थे लेकिन बोर्ड ने इस साल से फैसला लिया है कि नेट की परिक्षा साल में केवल एक ही बार होगी। इस साल नेट की परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

CBSE UGC NET Exam 2017

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएससी) हर साल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी (नेट) टेस्ट कराता है। कॉलेजों में लेक्चरर बनने और जूनियर रिसर्च फैलोशिप की चाहत रखने वाले युवा बड़ी संख्या में हर साल इस परिक्षा में बैठते हैं।

अभ्यर्थी 12 सितंबर तक परीक्षा की फीस का भुगतान कर सकते हैं। आज रजिस्ट्रेशन कर रहे अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड नबंर देना न भूलें। बोर्ड ने इस साल से रजिस्ट्रेशन के वक्त आधार कार्ड नंबर अनिवार्य कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि 20 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों के पार एडमिट कार्ड पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+