सीबीएसई 12वीं के परिणाम, 27 मई को आएंगे नतीजे
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा आयोजित 2015 की 12वीं की परीक्षा के परिणाम मई के चौथे सप्ताह में आयेंगे।माना जा रहा है कि बारहवीं का परीक्षा परिणाम 27 मई को घोषित किया जा सकता है। 12वीं के परिणाम 3 चरणों में घोषित किए जाएंगे। सबसे पहले चेन्नई जोन का परिणाम घोषित किया जाएगा। जैसे ही परिणाम आने की तिथि की घोषणा होगी, हम आपको इसी पेज पर सूचित करेंगे। साथ में बतायेंगे कि cbseresults.nic.in पर कैसे आप अपने परिणाम देख सकते हैं।
सीबीएसई परीक्षा 2015 से जुड़ी खास बातें
- 12वीं के परिणाम तीन चरणों में घोषित किये जायेंगे।
- पहले चेन्नई रीजन और फिर पटना, भुवनेश्चवर और फिर बाकी रीजन।
- सभी परिणाम 27-28 मई 2015 को घोषित कर दिये जाने की संभावना है।
- 12वीं में इस साल 10,40,368 परीक्षार्थी बैठे थे।
- लड़कों की संख्या 6,07,383 और लड़कियां 4,32,985 हैं।
- इस साल 12वीं की परीक्षा इतिहास में सबसे कठिन परीक्षा थी।
- गणित और भौतिकशास्त्र के पेपरों ने तो छात्रों को रुला तक दिया था।
कैसे देखें रिजल्ट
आप http://cbseresults.nic.in/ पर क्लिक करेंगे तो आपको एक बॉक्स दिखेगा। बॉक्स में आपको अपना रोल नंबर यानी अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि टाइप करना होगा। सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर आ जायेंगे।














Click it and Unblock the Notifications