उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 27 फरवरी को होने वाली CBSE परीक्षाएं रद्द

नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के चलते तनावपूर्ण हालात को देखते हुएसेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्ररी एजुकेशन (सीबीएसई) ने इस इलाके में कल होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 25 और 26 फरवरी की परीक्षाएं भी हिंसा के चलते रद्द की गई थीं, अब कल की परीक्षा भी नहीं होगी। सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के बाकी हिस्सों में परीक्षा निर्धारित अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।

CBSE postpones exams scheduled for 27 feb in North East Part of Delhi

दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्सों में हुई हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 ये ज्यादा लोग जख्मी हैं। उत्तर- पूर्वी दिल्ली के खजूरी, चांदबाग, मुस्तफाबाद, मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी और आसपास के इलाको में हिंसा हुई है। ऐसे में इन इलाकों में जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, सुरक्षा को ध्यान में रखते इन क्षेत्रों में परीक्षा रद्द कर दी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के कुल 80 सेंटर की परीक्षाएं रद्द की गई हैं। इस इलाके में सोमवार से प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद हैं।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए विरोधी और समर्थकों के आमने-सामने आने के बाद सोमवार को हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में बुधवार तक 22 लोगों की मौत हो गई, 200 से ज्यादा जख्मी हैं। जीटीबी अस्पताल में 22 और जेपी अस्पताल में 2 मौतें दर्ज हुई है। हिंसा के 3 दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना तैनात की जाए।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बुधवार शाम हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और मौजपुर का दौरा किया है। डोभाल ने इस दौरान कहा कि मैं पूरे इलाके में घूमा, लोग एकता और शांति चाहते हैं। हालात पूरी तरह काबू में है। कोई भी तकलीफ हो तो हमें बताइए, यहां पूरी की पूरी फोर्स आपलोगों के लिए तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+