सीबीएसई पेपर लीक मामले में एबीवीपी नेता समेत 12 गिरफ्तार

नई दिल्ली। सीबीएसई का पेपर लीक मामले में झारखंड पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एबीवीपी नेता भी सामिल है। झारखंड के चतरा जिले के एसपी एबी वारियर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। वहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रान्च की टीम ने भी शनिवार को राजधानी के बाहरी इलाकों के कई स्कूल और परीक्षा केंद्रों पर 60 संदिग्धों से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिस ने 50 से मोबाइल भी जब्त किए हैं।

cbse paper leak jharkhand police arrest abvp leader and 11 other

चतरा एसपी ने बताया है कि पेपरलीक मामले में बिहार और झारखंड से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से नौ आरोपी नाबालिग हैं। इसमें स्टडी विजन कोचिंग के संचालक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संयोजक सतीश पांडेय और उसका सहयोगी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पेपर पटना से लीक हुआ फिर व्हाट्सऐप पर चतरा में सहयोगी को भेजा गया

एसपी वारियर ने बताया है कि एसआइटी की टीम ने पटना से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके तार दिल्ली से जुड़े हैं। ये दोनों दिल्ली के शिक्षा माफियाओं की मदद से सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों से पैसे लेकर अधिक नंबर दिलाने का काम करते थे। एसपी ने कहा कि पेपर लीक करने वाले मुख्य व्यक्ति की तलाश अभी जारी है।

ये भी पढ़ें-#CBSEPaperLeak: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 12वीं के हिंदी का प्रश्नपत्र, CBSE ने दी पेपर लीक पर सफाई

एसपी ने बताया कि परीक्षा के दिन एक छात्र ने व्हाट्सएप के जरिए स्टडी विजन कोचिंग के संचालक को गणित का प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया। संचालक ने पर्चा हल कर स्कूल के शौचालय के पास छात्रों को उपलब्ध करवा दिया गया। जिसके बाद परीक्षा हॉल में नकल हुई।

ये भी पढ़ें-CBSE Paper Leak: नाराज छात्रों का CBSE मुख्यालय के सामने दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+