CBSE Paper leak: झारखंड तक पहुंची जांच की आंच, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में आज भी स्टूडेंट्स और अभिभावकों का प्रदर्शन जारी है। स्टूडेंट्स ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर तक मार्च निकाला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुशक रोड स्थित प्रकाश जावड़ेकर के आवास के आसपास धारा 144 लगा दी है। आपको बता दें कि 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर दोबारा करवाने के खिलाफ छात्रों ने कांग्रेस के यूथ विंग एनएसयूआई के साथ मिलकर उद्योग भवन से लेकर शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर तक मार्च निकाला था।

सीबीएसई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

सीबीएसई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

नाराज छात्रों ने शुक्रवार को प्रीत विहार स्थित सीबीएसई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों की मांग है कि सभी विषयों की परीक्षा फिर से ली जाए, न कि सिर्फ उन विषयों के जिनके पर्चे लीक हुए थे। हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी कर रहे छात्रों ने कहा कि पुन: परीक्षा की खबर के बाद उन्हें बहुत तनाव का सामना करना पड़ा रहा है। इसके बाद सीबीएसई दफ्तर के बाहर रैपिड ऐक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है।

जांच एजेंसी ने गूगल से मांगी मदद

जांच एजेंसी ने गूगल से मांगी मदद

पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने जिस ई मेल के जरिए सीबीएसई के चेयरपर्सन को पेपर लीक की जानकारी दी गई है उस ई मेल आईडी के बारे में गूगल से जानकारी मांगी है। आपको बता दें कि सीबीएसई पेपर लीक की सूचना सीबीएसई के चेयरपर्सन को उकी गूगल की जीमेल आईडी पर दी गई थी। मेल पर उन्हें हाथ से लिखे प्रश्न पत्र भेजा गया था। जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

झारखंड पुलिस ने 6 छात्रों को हिरासत में लिया

झारखंड पुलिस ने 6 छात्रों को हिरासत में लिया

सीबीएसई पेपर लीक मामले की परत दर परत जांच की जा रही है। इसी क्रम में एजेंसियों को मामले के तार झारखंड से जुड़े मिले हैं। झारखंड पुलिस ने 6 छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। झारखंड के चतरा जिले में सदर पुलिस थाने में 6 छात्रों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दिल्ली में पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ, इनमें से ज्यादातार कोचिंग सेंटर्स में पढ़ने और पढ़ाने वाले हैं।

क्राइम ब्रांच ने 10 से ज्यादा वॉट्सऐप ग्रुप्स की पहचान की

क्राइम ब्रांच ने 10 से ज्यादा वॉट्सऐप ग्रुप्स की पहचान की

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 10 से ज्यादा वॉट्सऐप ग्रुप्स की पहचान की, इनमें से हर ग्रुप में 50-60 सदस्य हैं। जांच और पूछताछ जारी। आपको बता दें कि सीबीएसई के पेपर व्हाट्सऐप के जरिए ही लीक किए गए थे। पेपर लीक को लेकर कानपुर, लुधियाना समेत देश भर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

CBSE पेपर लीक से जुड़े सभी ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+