CBSE NEET 2017 Result: पंजाब के 697 नंबर हासिल कर नवदीप सिंह ने किया टॉप

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से नेशनल इलिजबिलिटी एंड एंट्रेस टेस्ट (NEET) 2017 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। साल 2017 में नीट के लिए 11 लाख 35 हजार 104 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस साल 41.42 फीसदी ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।

CBSE NEET 2017 Result: List of toppers in neet rank wise

CBSE की ओर से जारी किए गए रिजल्ट में इस बार के टॉपर 697 अंको के साथ पंजाब स्थित मुक्तसर के नवदीप सिंह हैं। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश स्थित इंदौर के बच्चे हैं। दूसरे स्थान पर 17 वर्षीय अर्चित गुप्ता हैं। अर्चित ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) की परीक्षा में भी दूसरा स्थान हासिल किया था।

अर्चित ने कहा...

अर्चित ने अपनी इस सफलता पर कहा कि वो दूसरा स्थान हासिल करने पर बहुत ही खुश हैं। तीसरे स्थान पर मनीष मूलचंदानी है। NEET के टॉप 10 सूची में इन 3 छात्रों के अलावा संकीर्थ सदानंदा (4), डोगरा अभिषेक (5), डेरिक जोसफ (6), कनिश तयाल (7) निकिता गोयल (8), आर्यन राज सिंह (9) और तनिश बंसल (10) शामिल हैं।

वहीं बिहार राज्य से हर्ष अग्रवाल टॉपर हैं। पूरे देश में उनकी 16वीं रैंक हैं। हर्ष को इस परीक्षा में 685 अंक मिल हैं। इसके साथ ही तेलंगाना से एम.दीपिका की पूरे देश में 24वीं रैंक है और वो राज्य की सेकेंड टॉपर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+