CBSE Exam 15 फरवरी से, 26 देशों में 38 लाख बच्चे देंगे 191 विषयों की परीक्षाएं, जानिए पूरा कार्यक्रम
CBSE Exam की तारीखों का ऐलान हो गया है। क्लास 10 और 12 की परीक्षाएं 15 February से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलेंगी। जानिए पूरा परीक्षा कार्यक्रम

CBSE Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई ने कहा है कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से जबकि 12वीं कक्षा में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के बच्चों की परीक्षाएं भी 15 फरवरी से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं 5 अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी।
कितने बच्चे देंगे परीक्षाएं
गौरतलब है कि सीबीएसई की डेटशीट दिसंबर, 2022 में ही जारी कर दी थी। CBSE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस भी बता चुकी है। 14 फरवरी को परीक्षा के एक दिन पहले सीबीएसई ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कक्षा 10 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 21.8 लाख है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 पर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल कुल 38 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे।
Recommended Video
CBSE Exam थर्ड जेंडर के बच्चे भी देंगे
क्लास 10 के कुल 21.8 लाख बच्चों में से 9.39 लाख छात्राएं हैं, जबकि 12.4 लाख छात्र उम्मीदवार हैं। 10 छात्रों ने 'अन्य' श्रेणी का विकल्प भी चुना है। 10वीं की तुलना में कक्षा 12 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या कम है क्योंकि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 16.9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इन 16 लाख छात्रों में से 7.4 लाख छात्राएं हैं, 9.51 छात्र हैं। 5 बच्चों ने 'अन्य' श्रेणी के तहत पंजीकरण कराया है।
26 देशों में होगी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा देश भर में 7200 से अधिक केंद्रों और दुनिया भर के 26 देशों में आयोजित की जाएगी।
कुल 191 विषयों की परीक्षा
कक्षा 10 की परीक्षा 16 दिनों में 76 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी और 21 मार्च तक समाप्त हो जाएगी। कक्षा 12 के लिए 115 विषयों की परीक्षाएं 36 दिनों में आयोजित की जाएगी। 5 अप्रैल को समाप्त होने वाली दोनों परीक्षाओं को देखें तो कुल मिलाकर, सीबीएसई 191 विषयों की परीक्षाएं आयोजित करेगा।

ChatGPT पर रोक का प्रयास
परीक्षा के ठीक पहले सीबीएसई ने छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग के खिलाफ भी चेतावनी दी है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित चैटजीपीटी (ChatGPT) के लिए उपकरणों का उपयोग नहीं करना शामिल है। सीबीआई ने कहा, परीक्षा नियंत्रक का हरसंभव प्रयास है कि एग्जाम में कदाचार के लिए अनुचित साधनों का उपयोग न किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications