CBSE ने स्कूलों को लगाई फटकार, कहा- परिसर में न बेंचे जाएं यूनिफॉर्म और किताबें

सीबीएसई बोर्ड ने स्कूल प्रबंधनों से कहा कि वे समाज सेवा कर रहे हैं बिजनेस नहीं चला रहे। इसलिए स्कूल परिसर को कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल न किया जाए।

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्कूल परिसर में यूनिफॉर्म और किताबें बेचने पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश में कहा कि स्कूल का काम अच्छी शिक्षा देना है, बिजनेस चलाना नहीं।

CBSE ने स्कूलों को लगाई फटकार, कहा- परिसर में न बेचें यूनिफॉर्म और किताबें

CBSE से जुड़े हैं 20000 स्कूल
सीबीएसई ने एक एडवाइजरी जारी करके कहा कि स्कूल परिसर में ऐसी चीजों का होना सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। देशभर में करीब 20000 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि कई परिजनों और दूसरे लोगों से शिकायत मिली है कि स्कूल बिना वजह बच्चों पर वो किताबें खरीदने का दबाव बनाते हैं जो CBSE या NCERT या किसी अन्य सरकारी संस्था की ओर से जरूरी नहीं की गई है।

बोर्ड ने जारी किया ये निर्देश
सीबीएसई बोर्ड ने स्कूल प्रबंधनों से कहा कि वे समाज सेवा कर रहे हैं बिजनेस नहीं चला रहे। इसलिए स्कूल परिसर को कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल न किया जाए। बोर्ड ने कहा, 'स्कूलों को निर्देश दिया जाता है कि वे बच्चों और उनके परिजनों को किसी भी तरह से स्कूल परिसर में मौजूद या फिर चुनिंदा वेंडर से ही किताबें, नोटबुक, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, जूते, स्कूल बैग लेने के लिए मजबूर न करें।'

पहले भी दी जा चुकी है चेतावनी
ऐसा पहली बार नहीं है जब बोर्ड ने स्कूलों को इस तरह की चेतावनी दी है। सीबीएसई ने कहा कि उसे लगातार स्कूलों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं और इससे लगातार बोर्ड की छवि खराब हो रही है। अब बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि जो स्कूल आदेश नहीं मानेंगे उनकी संबद्धता रद्द की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+