CBSE 12th Results: 99.6% के साथ नोएडा की रक्षा गोपाल ने किया टॉप, देखिए उनकी मार्कशीट
सीबीएसई के दिल्ली रीजन में सबसे ज्यादा 2,58,321 छात्र थे। इसके बाद पंचकुला और अजमेर का नंबर था।
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। नोएडा की रक्षा गोपाल ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे देश में टॉप किया है। रक्षा गोपाल एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 44, नोएडा की छात्रा हैं।ऑल इंडिया टॉपर ने इस बेहतरीन परफॉर्मेंस का श्रेय अपने पेरेंट्स और टीचर को दिया है।

वहीं दूसरे नंबर पर आदित्य जैन है जिनको 99.4 फीसदी नंबर मिले हैं। तीसरे नंबर पर आदित्य जैन हैं जिनको 99.2 फसदी अंक मिले हैं। भूमि सावंत और आदित्य जैन दोनों चंडीगढ़ के हैं। आपको बता दें कि इस साल 9 मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 10,98,891 छात्र बैठे थे।
सीबीएसई के दिल्ली रीजन में सबसे ज्यादा 2,58,321 छात्र थे। इसके बाद पंचकुला और अजमेर का नंबर था। इस साल 2 हजार 497 ऐसे छात्रों ने भी परीक्षा दी थी जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। ग्रेस मार्क्स पर मंगलवार को आए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीएसई बोर्ड ने मॉडरेशन पॉलिसी का पालन करते हुए नतीजों की घोषणा की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रक्षा की मार्कशीट
रक्षा गोपाल की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रक्षा को इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं जबकि हिस्ट्री और साइकोलॉजी में 99 प्रतिशत अंक मिले। इन्हें सभी सब्जेक्ट में ए1 ग्रेड मिला है।

क्या कहना है रक्षा गोपाल का
अपनी सफलता से खुश सीबीएसई टॉपर रक्षा ने बताया कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करेंगी ऐसा सोचा नहीं था। रक्षा आगे चलकर पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं। परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी के बारे में रक्षा ने बताया कि ऐसी कोई खास तैयारी नहीं की थी। तय किया था कि परीक्षा में अच्छा करना है। बस मन लगाकर पढ़ाई की।
क्या करते हैं रक्षा के मां-बाप
रक्षा के पिता गोपाल श्रीनिवासन, गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में चीफ फाइनेंस ऑफिसर हैं। उनकी मां रजनी गोपाल हाउसवाइफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications