दोबारा होगा सीबीएसई दसवीं का गणित और 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर
Recommended Video

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 की गणित और 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा फिर से आयोजित कराएगा। हाल ही में खत्म हुए एग्जाम में इन विषयों के पर्चे लीक होने की खबरें आई थीं। पेपर लीक की खबरों के बीच सीबीएसई ने बुधवार को इन दो विषयों की परीक्षा फिर से कराने की घोषणा की है। सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि इन दोनों विषयों की परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। परीक्षा की तारीखों की जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर जारी करेगा।

सीबीएसई बोर्ड का 12वीं इकोनॉमिक्स का पर्चा 27 मार्च और 10वीं गणित का पेपर 28 मार्च को हुआ था। परीक्षा को लेकर ये बात सामने आई थीं कि कुछ छात्रों के पास व्हाट्सएप पर एक दिन और दो दिन पहले ही पेपर आ गया था। इसको लेकर कई अभिभावकों ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में इस साल देशभर से 28 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 16 लाख, 38 हजार छात्रों ने दसवी और11 लाख 86 हजार परीक्षार्थी बारहवीं की परीक्षा में बैठे थे।













Click it and Unblock the Notifications