CBSE Result: दिल्ली की गायत्री बनी टॉपर, आगरा की लड़की ने लगा दी यमुना में छलांग

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) का 12वीं क्लास का रिजल्ट आ गया है। इस बार कुल 82 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि साल 2014 में 82.70 फीसदी स्‍टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

CBSE class 12 results out, Delhi girl M Gayatri tops with 99.2 percent

दिल्ली के साकेत की रहने वाली एम गायत्री ने 99.2 प्रतिशत नंबर हासिल का बोर्ड परीक्षा टॉप की है। गायत्री ने कुल 500 अंको में 496 अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरी तरफ रिजल्ट देखकर आगरा की एक लड़की ने यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि नदी में तैर रहे युवकों ने उसे बचा लिया।

मामला यह था कि वह लड़की हाईस्‍कूल में टॉपर रही थी, लेकिन बारहवीं में केवल 60 फीसदी मार्क्‍स देख कर वह डिप्रेशन में आ गई और नदी में कूद गई। आपको बताते चलें कि पास होने वालों में 87.56 फीसदी लड़कियां और 77.77 फीसदी लड़के हैं। तिरुअनंतपुरम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। इस रीजन के 95.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

मोदी ने सीबीएसई 12वीं के सफल छात्रों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कक्षा 12वीं के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सीबीएसई कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले सभी युवा दोस्तों को बधाई और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+