CBSE 12वीं के छात्रों का इवैल्यूएशन क्राइटेरिया अगले हफ्ते हो सकता है जारी, यहां चेक करें छात्र
नई दिल्ली, 12 जून। कोरोना महामारी के कारण 1 जून को CBSE ने 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। अब छात्रों की नजर CBSE के उस क्राइटेरिया पर है, जिसमें छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि CBSE 12वीं कक्षा के इवैल्यूएशन क्राइटेरिया 2021 को 14 जून को जारी कर सकती है। आपको बता दें कि इस क्राइटेरिया का इंतजार लगभग 12 लाख छात्र कर रहे हैं। एकबार ये क्राइटेरिया आ जाएगा तो छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उसे देख सकते हैं।

Recommended Video
कमेटी ने बोर्ड को सौंप दी है अपनी रिपोर्ट
आपको बता दें कि CBSE बोर्ड ने पिछले हफ्ते ही 12वीं के छात्रों को मार्क्स देने का फॉर्मूला तैयार कर लिया था। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें 12 सदस्यों को नियुक्त किया गया था। ये कमेटी इस बात पर फैसला करेगी कि परीक्षा आयोजित किए बगैर छात्रों को किस तरह प्रमोट किया जा सकता है और उनकी मार्कशीट कैसे तैयार की जा सकती है। इस कमेटी ने इस काम को लेकर अपने रिपोर्ट पेश करने के लिए 10 दिन का समय लिया था। अब जब कमेटी ने रिपोर्ट पेश कर दी है तो अगले हफ्ते इस पर अंतिम फैसला आने की संभावना है।
जुलाई के तीसरी हफ्ते तक जारी हो सकता है रिजल्ट
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अधिकारियों को छात्रों के लिए एक निष्पक्ष और फ्री फॉर्मूला तैयार करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। बता दें कि एक बार मार्कशीट का फॉर्मूला तय हो जाने के बाद बोर्ड रिजल्ट की डेट भी जारी कर देगा। माना जा रहा है कि रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई के द्वारा फॉर्मूला जारी कर दिए जाने के बाद माना जा रहा है कि स्टेट बोर्ड भी उसे ही फॉलो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications