CBSE बोर्ड अगले साल से बदलेगा परीक्षा पैटर्न, जानें क्या होगा बदलाव
CBSE बोर्ड अगले साल से बदलेगा परीक्षा पैटर्न, जानें क्या होगा बदलाव
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले शैक्षणिक सत्र में परीक्षा की प्रक्रिया को बदलने का मन बना लियाह है। कोरोना महामारी से पूर्व जैसे एक बार ही बोर्ड परीक्षा होती थी उसे बहाल करने का निर्णय किया है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार एसबीई यानी (Single Board Exam) प्रक्रिया को बहाल करने के बोर्ड तैयारी कर रहा है। जिसके बाद दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को दो भागों में विभाजित किए जाने की संभावना नहीं है।

टर्म में नहीं बांटी जाएगी परीक्षा
कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई बोर्ड द्वारा इसे टीबीई (Term Based Exam) में बदल दिया गया था। टर्म- I बोर्ड परीक्षा पिछले साल नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी, जबकि टर्म- II परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यह है पता चला कि टर्म- II परीक्षाओं को अधिक वेटेज दिया जाएगा।
जानें क्यों किया गया था बदलाव
कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के कारण 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के बाद निर्णय लिया गया था। छात्रों का मूल्यांकन पिछली परीक्षाओं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं और इटरनल एसेसमेंट में छात्रों के नंबरों के आधार पर किया गया था। हालांकि, पाठ्यक्रम को सही बनाने के मामले में सीबीएसई पिछले दो वर्षों में अपनाई गई नीति पर कायम रहा। जब सलेबस में 30 प्रतिशत की कमी की गई थी। अधिकारी ने कहा एनसीईआरटी हमें युक्तिकरण का विवरण भेजेगा जिसके आधार पर एक घोषणा की जाएगी। स्कूल मौजूदा किताबों का उपयोग करके घटे हुए पाठ्यक्रम को पढ़ा सकते हैं।
छात्रों को दो बार परीक्षा देने का दिया गया है ये प्रस्ताव
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का प्रस्ताव है कि एक मुख्य परीक्षा और एक सुधार के लिए" "बोर्ड परीक्षा के हाई रिस्क पहलू को खत्म करने के लिए सभी छात्रों को एक शैक्षणिक वर्ष में दो मौकों पर बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति दी जाए ।
मौजूदा प्रणाली में सुधार किया जाएगा
एनईपी कहता के अनुसार ग्रेड X और XII के लिए बोर्ड परीक्षा जारी रहेगी, कोचिंग कक्षाएं शुरू करने की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं की मौजूदा पैटर्न में सुधार किया जाएगा। वर्तमान एसेसमेंट प्रोसेस के इन हानिकारक प्रभावों को दूर करने के लिए, इस सभी प्रयोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड परीक्षाओं को फिर से डिजाइन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications