CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेटशीट 18 मई को होगी जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बची परीक्षाओं के डेटशीट 18 मई (सोमवार) को जारी की जाएगी। शनिवार सुबह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया था कि कोरोना के चलते टाल दी गई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट आज शाम 5 बजे जारी की जाएगी लेकिन अब इसे सोमवार को जारी करने की बात कही गई है।

CBSE Board Examinations Datesheet for Class 10th and 12th to be released today 16 may

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा, कोरोना वायरस संकट के चलते सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं की अनिश्चितता बनी हुई थी। आज यह अनिश्चितता दूर करते हुए और विद्यार्थियों की उत्सुकता को देखते हुए, हम कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट शाम 5 बजे जारी कर रहे हैं। डेटशीट जारी ना होने के चलते अब छात्रों को सोमवार तक इंतजार करना होगा।

मार्च में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। 18 मार्च तक परीक्षाएं तय कार्यक्रम से चलती रहीं लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने और इसके बाद देशभर में लागू किए लॉकडाउन की वजह से सीबीएसई की बची हुई परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं। अभी 29 विषयों की परीक्षाएं होनी हैं।

सीबीएसई ने 1 अप्रैल को ऐलान किया था कि वह 90 में से 29 विषयों की परीक्षा कराएगा, जोकि लॉकडाउन की वजह से नहीं हो सकी थी। दिल्ली दंगों की वजह से कक्षा 10 के जिन विषयों की परीक्षा नहीं हो सकी थी, उसे भी कराया जाएगा। कक्षा 12 वीं के बिजनेस स्टडीज, भूगोल, हिंदी मुख्य विषय, हिंदी वैकल्पिक, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस ओल्ड, कंप्यूटर साइंस न्यू, इंफोर्मेंशन प्रैक्टिस ओल्ड, इंफोर्मेशन प्रैक्टिस न्यू, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षा कराएगा। ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने हाल ही में बची हुई परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान किया था। इसके तहत सीबीएसई बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं एक से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इस बार सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट भी लेट आएगा। माना जा रहा है कि इस साल अगस्त में सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट आ सकता है।

CBSE ने 9वीं और 11वीं में फेल हुए बच्चों को दी राहत, फिर से होगी परीक्षा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+