CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से आज कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी किया। बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवार शेड्यूल जारी होने के बाद वेबसाइट cbse.nic.in के माध्यम से डेटशीट चेक कर सकते हैं और डिटेल डेटशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Recommended Video

परीक्षा ऑफलाइन लिखित मोड में आयोजित की जाएगी और पेपर में 33 फीसदी इंटरनल चॉइस के सवाल होंगे। परीक्षा का सिलेबस भी 30 फीसदी कर दिया गया है। निशंक ने कहा कि स्कूल 1 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेंगे। अगर कोरोना के कारण स्कूल नहीं खुल पाते हैं तो वह प्रक्टिकल परीक्षाएं बाद में आयोजित कर पाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने लाइव संबोधन के तुरंत पहले ट्वीट कर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, प्रिय छात्रों, बहुप्रतीक्षित सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेट-शीट की घोषणा कर रहा हूं। कृपया आश्वस्त रहें कि हमने पूरी कोशिश की है कि ये परीक्षा आपके लिए सुचारू रूप से चले। आपको शुभकामनाएं। परीक्षा COVID-19 महामारी संबंधी प्रोटोकॉल के बाद आयोजित की जाएगी, एग्जाम में फेस मास्क पहनना जरूरी होगा इसके अलावा सेनेटाइजर भी जरूरी होगा। एग्जाम सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना अनिवार्य है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 31 दिसंबर को इस बात की जानकारी दी थी।
यहां देखें 10वीं की परीक्षा की डेट शीट
यहां देखें 12वीं परीक्षा की डेट शीट












Click it and Unblock the Notifications