CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, छात्र ना करें ये गलतियां
CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई। पहले दिन 10वीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश कम्युनिकेटिव, लैंग्वेज एंड लिटरेचर और 12वीं के छात्रों की एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा है। सीबीएसई परीक्षा 2025 (CBSE 10th 12th Exam 2025) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

इस साल 42 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर देश में 7,842 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। भारत के अलावा 26 और देशों में भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा करवाई जा रही है। सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक और 10वीं की 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेंगी। वहीं, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
सीबीएसई परीक्षा 2025 का शेड्यूल (CBSE Board Exam 2025 Time Table)
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की तिथियां छात्रों के लिए पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। परीक्षा 17 फरवरी, 18 फरवरी, 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 12 मार्च और 18 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। इस दौरान परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को इस शेड्यूल के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी जाती है।
परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी गाइडलाइन्स (CBSE Board Exam Guidelines in Hindi)
सीबीएसई परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले छात्रों को कुछ खास नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए छात्रों को परीक्षा के शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। अगर छात्र 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं, तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जैसे कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि लाने की मनाही है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए जरूरी बातें (CBSE Exam 2025 Important Details)
परीक्षा की शुरुआत:
15 फरवरी 2025 से शुरू होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा।
10वीं कक्षा की परीक्षा इंग्लिश (कम्युनिकेटिव) और इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) से शुरू होगी।
12वीं कक्षा के छात्र एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा देंगे।
परीक्षा का शेड्यूल:
परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और 1:30 बजे तक चलेगी।
17, 18 फरवरी, 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 12 मार्च, 18 मार्च 2025 को परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचें:
छात्र को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।
अगर 10 बजे के बाद पहुंचे, तो एंट्री नहीं मिलेगी।
क्या करें और क्या ना करें?
परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल फोन, कैलकुलेटर) लाने की मनाही है।
पेन खत्म होने पर अतिरिक्त पेन साथ रखें।
एडमिट कार्ड और सरकारी आईडी साथ रखें।
परीक्षा से पहले रटना न करें:
आखिरी समय में नया विषय न पढ़ें, क्योंकि इस दौरान आपका ध्यान ठीक से केंद्रित नहीं रहता।
शांत मन से परीक्षा में बैठें और पूरी तरह से आत्मविश्वास के साथ पेपर अटेंप्ट करें।
15 मिनट का रीडिंग टाइम:
परीक्षा से पहले मिलने वाले 15 मिनट के रीडिंग टाइम का पूरा लाभ उठाएं।
प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें और सही रणनीति के साथ उत्तर दें।












Click it and Unblock the Notifications