CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने स्कूलों को दिया नया टास्क, बोर्ड एग्जाम से पहले अपलोड करनी होगी डिटेल्स

Pariksha Sangam CBSE Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने 2024 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विशेष आवश्यकता या दिव्यांग छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल सके ये सुनिश्चित करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है।

परीक्षा के दौरान इन स्टूडेंट्स को पेपर लिखने या समझने के लिए जिस किसी भी वस्तु या अन्य व्यक्ति की आवश्यकता होगी उसकी जानकारी स्कूलों को रखनी होगी।

CBSE Board

24 जनवरी तक खुला रहेगा पोर्टल
सीबीएसई स्कूलों को बोर्ड परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने वाले सभी स्पेशल नीड्स वाले छात्रों की डिटेल्स भरने और सीबीएसई के 'परीक्षा संगम' पोर्टल (parikshasangam.cbse.gov.in) पर उनकी आवश्यकता और डिटेल्स अपडेट करने का निर्देश बोर्ड ने जारी किया है। ये साड़ी डिटेल्स फील करने के लिए विंडो 19 जनवरी 2024 से खोली गई थी जो सिर्फ 24 जनवरी को 2024 तक खुली रहेगी।

यह भी देखें: जानें Vikas Divyakirti की कहानी, कभी फैमिली प्रेशर में शुरू की थी IAS की तैयारी, आज हैं युवाओं के लिए प्रेरणा

वेब पोर्टल के माध्यम से स्कूलों को अपडेट करनी होगी जानकारी
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि स्कूल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉग-इन करेंगे, जिसमें उन्हें अपने सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की सूची और प्रत्येक श्रेणी के छात्रों को उनकी विकलांगता के अनुसार अनुमेय सुविधाएं दिखाई जाएंगी।

नोटिस में आगे कहा गया है कि यदि छात्र किसी भी सुविधा का उपयोग करना चुनते हैं, तो उन्हें अपनी प्राथमिकता बतानी होगी ताकि केंद्र अधीक्षक को सूचित किया जा सके और वह उचित व्यवस्था कर सकें। इसके अलावा सुविधाओं की जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी।

यह भी देखें: Ram mandir 22 जनवरी की छुट्टी को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए क्या रहेंगे बंद, क्या खुलेंगे

साल 2023 में, सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया था। यह निर्णय सीडब्ल्यूएसएन छात्रों द्वारा परीक्षा आयोजित होने के दौरान आवास उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड से किए गए वार्षिक अनुरोधों के मद्देनजर किया गया था।

इससे पहले, सीबीएसई ने अनुरोध किया था कि सभी स्कूल परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की स्थिति को अपडेट करें। बोर्ड के अनुसार, सीडब्ल्यूएसएन छात्र हर साल परीक्षा से पहले बोर्ड से संपर्क करते हैं और अनुरोध करते हैं कि परीक्षा के दौरान बोर्ड के नियमों के अनुसार सुविधाएं/छूट प्रदान की जाए। सीबीएसई ने सीडब्ल्यूएसएन छात्रों से आग्रह किया है जो मौजूदा छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से आवश्यक अनुरोध करें।

यह भी देखें: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुरहानपुर में उत्साह, स्कूली बच्चों के रामलीला मंचन से भाव-विभोर हुए परिजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+