जल्द जारी होगा सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें
पिछले साल भी सीबीएसई ने मई महीने के अंत में ही 12वीं का रिजल्ट जारी किया था।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा देने वालें सभी छात्रों को अपने रिजल्ट इंतजार है। उनका इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है। ऐसे तो रिजल्टस को लेकर कई तारीखें आई हैं लेकिन मिल रही खबरों के मुताबिक अगले हफ्ते 12वीं का रिजल्ट आ जाएगा। पिछले साल भी सीबीएसई ने मई महीने के अंत में ही 12वीं का रिजल्ट जारी किया था।

इस साल सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 9 मार्च से 29 अप्रैल तक चलीं थीं और 10,98,981 छात्रों ने एग्जाम दिया है। इन छात्रों का इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है।
आपको बता दें कि रिजल्ट आने के बाद छात्रों की नजर अपने अगले एडमिशन पर होती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी भी अगले हफ्ते से ही एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications