CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला
नई दिल्ली, 1 जून: सीबीएसई की इस साल की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हुई अहम बैठक के बाद परीक्षा रद्द करने की घोषणा की गई है। पीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे। जिसमें परीक्षा कैंसिल करने का फैसला लिया गया।
Recommended Video

कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द
कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई अनिश्चित परिस्थितियों और सभी से मिली राय को देखते हुए ये फैसला लुया गया है कि इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को तय मानदंडो के हिसाब से अंक देगा। पिछले साल की तरह अगर कुछ छात्र परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई की ओर से उनको परीक्षा देने का विकल्प देगा।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया फैसला का स्वागत
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने परीक्षा रद्द करने के फैसला का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। 1.5 करोड़ बच्चे दुखी थे कि उनकी 12वीं कक्षा लगातार चलती जा रही है, वे आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे? जिस तरह देश में कोविड मामले बढ़ रहे हैं, परीक्षा में उनकी जान को खतरा था।
CBSE 10वीं की परीक्षा भी हो चुकी है रद्द
इस साल सीबीएसई ने कोरोना महामारी को देखते हुए 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दी थी, वहीं बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा को टाल दिया था। सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा पर 1 जून को फैसला होने की बात कही थी। कोरोना के हालात में सुधार ना देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications