राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 12वीं बोर्ड परीक्षा पर हाई लेवल मीटिंग खत्म, 1 जून को लेंगे फैसला
नई दिल्ली, मई 23: कोरोना वायरस के कहर के बीच देशभर में 12वीं बोर्ड, जेईई मेन, नीट सहित अन्य परीक्षाओं को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज (23 मई) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों और सचिवों की एक हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में परीक्षा आयोजित करने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल मंत्री स्मृति ईरानी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे।
Recommended Video

वहीं बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक सूचित, सहयोगात्मक निर्णय पर पहुंचने में सक्षम होंगे और अपने अंतिम फैसले के बारे में जल्द से जल्द सूचित करके छात्रों और अभिभावकों के मन की अनिश्चितता को दूर करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना की थी, बैठक अत्यंत उपयोगी रही। इस मीटिंग में अत्यधिक मूल्यवान सुझाव प्राप्त हुए थे। मैंने राज्य सरकारों से 25 मई तक अपने विस्तृत सुझाव मुझे भेजने का अनुरोध किया है। वहीं कुछ राज्यों ने और समय मांगा है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए, हम 1 जून को आगे का निर्णय लेंगे। हम छात्रों को कम से कम 15 दिन का समय देंगे।
जानकारी के मुताबिक मीटिंग में 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर सहमति बनी है। दिल्ली और महाराष्ट्र को छोड़कर सभी राज्य एग्जाम के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि अप्रैल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पीएम की मीटिंग के बाद सीबीएसई ने दसवीं बोर्ड के एग्जाम रद्द कर दिए थे। इस फैसले के बाद ज्यादातर राज्यों में भी सीबीएसई के फैसले के बाद राज्यस्तरीय दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications