CBI vs CBI: अदालत में अफसरों के बीच तीखी बहस, बस्सी ने कहा- बड़े नामों को बचा रहे मौजूदा जांच अधिकारी
CBI vs CBI: बस्सी बोले- बड़े नामों को बचा रहे हैं डागर
नई दिल्ली। सीबीआई बनाम सीबीआई मामले में दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। केस के पूर्व आईओ (जांच अधिकारी) अजय कुमार बस्सी आज कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान वर्तमान जांच अधिकारी सतीश डागर पर पूर्व जांच अधिकारी ऐके बस्सी ने मामले बड़े नामों को बचाने का आरोप लगाया। दोनों के बीच अदालत में तीखी बहस हुई। इस पर जज को बीच में दखल देकर दोनों को रोकना पड़ा। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में ये सुनवाई हुई।

ऐके बस्सी ने कहा कि सतीश डागर पूर्व स्पेशल सीबीआई निदेशक राकेश अस्थाना को क्लीन चिट देना चाहते हैं जबकि अस्थाना के खिलाफ कई सबूत हैं। बस्सी ने कहा कि डागर ने आज तक ना तो उनका फोन सीज किया, ना ही कोई दूसरी इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस। इससे साफ है वो उन्हें बचाना चाहते हैं। इस पर डागर ने कहा कि बस्सी ने जांच में पक्षपात किया और इसी के चलते उनको जांच प्रक्रिया से हटाया गया। अब वो उनको ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
इससे पहले मामले में 19 फरवरी को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए पूछा था कि जांच के दौरान सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना का लाई डिटेक्टर टेस्ट क्यों नहीं कराया गया।
बता दें कि ये मामला अक्टूबर, 2018 का है। तब सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को सरकार ने आधी रात को जबरन छुट्टी पर भेज दिया था। उनके साथ सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को भी छुट्टी पर भेजा गया था। दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। ये मामला इन्हीं भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications