VIDEO: ओडिशा में CBI टीम पर हमला, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोपी से कर रही थी पूछताछ
नई दिल्ली, 17 नवंबर: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रसार मामले में 14 राज्यों में 76 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी इसमें कथित रूप से शामिल 83 लोगों के खिलाफ हुई है। वहीं सीबीआई की एक टीम पर ओडिशा के ढेंकनाल जिले में गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। किसी तरह स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने सीबीआई टीम को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना ढेंकनाल के जुबली टाउन इलाके की है। वहां पर सीबीआई अधिकारी एक संदिग्ध के बारे में पूछताछ कर रहे थे। जब उसमें ज्यादा वक्त लगा तो आक्रोशित भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहां के आरोपी की पहचान जुबली नगर क्षेत्र के मूल निवासी मिथुन नायक के रूप में हुई है। सीबीआई ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी के बैंक अकाउंट को बेरिफाई कर लिया है। जिसमें पता चला कि उसकी अश्लील वेबसाइट पर कंटेंट अपलोड करने के लिए उसे विदेश से भुगतान हुआ था।
सीबीआई की टीम ने बताया कि उन्होंने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया था। इसके बाद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उनका रास्ता रोका लिया। साथ ही उनका विरोध करने लगे। भीड़ में से कुछ लोगों ने अधिकारियों पर हमला किया। हालांकि टाउन पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने टीम को वहां से सुरक्षित निकाल लिया।
यहां-यहां हुई कार्रवाई
वहीं मामले में सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में छापेमारी की गई है। जिसका मकसद चाइड पोर्नोग्राफी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाना है। इस मामले में शामिल 83 लोगों के खिलाफ 14 नवंबर को 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।












Click it and Unblock the Notifications