INX media case: पी चिदंबरम को सीबीआई ने भेजा समन, 6 जून को होना होगा पेश

नई दिल्लीः INX media भ्रष्ट्राचार मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम समन भेजा है। सीबीआई से समन के मुताबिक पी चिदंबरम को छह जून को सीबीआई से सामने पेश होना होगा।

 चिदंबरम ने अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई है

चिदंबरम ने अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई है

बता दें, पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को अदालत ने कहा था कि जब भी सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी उन्हें हाजिर होना होगा। चिदंबरम ने अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई है, जिसकी सुनवाई तीन जुलाई को होगी।

कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद हुए थे अदालत में पेश

इस मामले में चिदंबरम की ओर से कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद अदालत में पेश हुए थे। दोनों ने अदालत को आश्वासन था दिया कि पी चिदंबरम जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे। हालांकि, सीबीआई के वकील सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया था।

305 करोड़ रुपए के लगे हैं आरोप

305 करोड़ रुपए के लगे हैं आरोप

INX media case में सीबीआई ने पिछले साल 15 मई को एफआईआर दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 2007 में आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपए के विदेशी फंड लेने की एफआईपीबी मंजूरी देने में कथित रूप से अनियमिताएं हुईं। इस मामले में पी. चिदबंरम के बेटे कार्ति से भी पूछताछ कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+