मुंबई: CBI ने PNB की ब्रैडी ब्रांच को किया सील, रातभर चली थी छानबीन
मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक में हुई 11 हजार 400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पीएनबी की मुंबई में ब्रैडी रोड शाखा सोमवार को सील कर दिया। सीबीआई ने रविवार को यहां गहन तलाशी अभियान चलाया और महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों सहित बैंक के 5 अधिकारियों से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम में रात भर बैंक में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला है।

आपको बता दें कि नीरव मोदी और गीतांजलि ज्वेलर्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी की संलिप्तता वाले इस घोटाले की शुरुआत पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रैडी रोड शाखा से ही हुई थी। सीबीआई बैंक की शाखा में घोटाले की धनराशि और गहराई का पता लगाने के लिए हजारों दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है।
सीबीआई ने पूरी बैंक को अपने नियंत्रण में लेकर रातभर जांच पड़ताल की। इसके बाद सोमवार सुबह बैंक को सील कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications