सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सीबीआई ने जारी किया ये बयान

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सीबीआई ने जारी किया ये बयान

मुंबई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फोरेंसिक विभाग ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्‍या से नहीं आत्‍महत्‍या के कारण हुई। वहीं सुशांत केस की जांच को लेकर सीबीआई ने सोमवार को एक ताजा बयान जारी किया है।

ssr

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) प्रवक्‍ता ने सोमवार को एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी सीबीआई जांच अभी भी जारी है और सभी पहलुओं को सावधानी से देखा जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को ले‍कर अब किया है ये दावा

फॉरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को ले‍कर अब किया है ये दावा

बता दें फॉरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट में अभिनेता के परिवार और उनके वकील द्वारा किए गए 'जहर' और 'गला घोंटने' के दावों को खारिज कर दिया है । AIIMS फॉरेंसिक मेडिकल बोर्ड ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हत्या के एंगल को खारिज कर दिया फरेंसिक पैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया था कि सुशांत की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। एम्स की सात डॉक्टरों की टीम ने बीते दिनों अपनी एक रिपोर्ट में ये कहा है कि अभिनेता की मौत आत्महत्या करने से ही हुई है, ऐसे में इसमें मर्डर जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि अभी इस पर सीबीआई ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Recommended Video

    SSR Case: AIIMS Report पर Sanjay Raut बोले- CBI जांच पर भी भरोसा नहीं रहा क्या ? | वनइंडिया हिंदी
    सारे मेडिकल एंगल पर मंथन करने के बाद ये नतीजा दिया

    सारे मेडिकल एंगल पर मंथन करने के बाद ये नतीजा दिया

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को एम्स के डॉक्टरों के पास जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी एक सात सदस्यों वाले पैनल ने जांच की थी। पैनल के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि, टीम के सभी सातों सदस्यों ने माना है कि सुशांत की मौत सुसाइड के कारण ही हुई है। एम्स डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम, विसरा रिपोर्ट को दोबारा परखा और सारे मेडिकल एंगल पर मंथन करने के बाद ये नतीजा दिया।

    पैनल हेड ने ऑडियो पर दी सफाई

    पैनल हेड ने ऑडियो पर दी सफाई

    इसी बीच सुधीर गुप्ता का एक पुराना ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे थे कि, तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत का मर्डर हुआ था। इस ऑडियो पर सफाई देते हुए सुधीर गुप्ता ने कहा कि, जब सीबीआई ने इस पर जांच शुरू की थी तो सभी को इस मौत पर संदेह था। हमने सभी शंकाओं की जांच करने के बाद ये परिणाम सामने आया है कि, सुशांत ने आत्महत्या की थी। अब कोई संदेह नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस जब सीबीआई को सौंपा गया, तब सीबीआई की ओर से एम्स का एक पैनल बनाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+