झारखंड में जज की मौत के मामले सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, शुरू की जांच
झारखंड में जज की मौत के मामले सीबीआई ने दर्ज किया मामला, शुरू की जांच
नई दिल्ली, 4 अगस्त: झारखंड के धनबाद में 28 जुलाई को ऑटो की टक्कर से जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत से जुड़े मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। झारखंड सरकार के अनुरोध और केंद्र से अधिसूचना मिलने के बाद सीबीआई ने जज उत्तम आनंद की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत के बाद लगातार ये कहा जा रहा है कि उनकी साजिश के तहत हत्या की गई है। ऐसे में झारखंड सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी। एक दिन पहले ही झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने जज की मौत के मामले की जांच जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था।
क्या है मामला
झारखंड के धनबाद में जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक ऑटो ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। जिससे वो बुरी तरह से घायल हुए और उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ये शक गहरा गया कि ये दुर्घटना नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। वीडियो में साफ दिखा कि ऑटो ने जानबूझकर मॉर्निंग वॉक पर निकले जज को टक्कर मारी। ये शक और तब गहरा गया जब सामने आया कि जज उत्तम आनंद कई हाईप्रोफाइल केस की सुनवाई कर रहे थे और जिस ऑटो से उनको टक्कर मारी गई वो भी चोरी किया गया था।
हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक ने लिया संज्ञान
न्यायाधीश उत्तम आनंद को कथित तौर पर ऑटो से कुचलकर मारने का ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसपर संज्ञान लिया है। वहीं झारखंड हाईकोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेकर तेज जांच की बात ही है।
Recommended Video
जज के हत्यारोपितों का नार्को सहित होंगे चार टेस्ट
झारखंड के धनबाद जिले के जज उत्तम आनंद की हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों का पुलिस नार्को टेस्ट भी कर सकती ह। पुलिस को धनबाद कोर्ट से मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नार्को, लेयर्ड वॉयस एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग समेत चार टेस्ट कराने की इजाजत मिली है। परीक्षण गुजरात एफएसएल में किया जाएगा।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications