ED ने रिया से की 10 घंटे पूछताछ, CBI से बोले सुशांत के पिता-मेरे बेटे की मौत की जांच जरूरी
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है, इस मामले में सुशांत के पिता से सोमवार को सीबीआई ने पूछताछ की है, जिसमें केके सिंह ने कहा कि उनके बेटे सुशांत की मौत किन हालातों में हुई,ऐसा क्या हो गया कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया है, इसकी जांच बहुत जरूरी है और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें उनके किए की सजा मिलनी चाहिए, मालूम हो कि सुशांत के पिता ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
Recommended Video

CBI से बोले सुशांत के पिता- बेटे की जान क्यों गई
जिसमें उन्होंने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं, केके सिंह ने कहा है कि रिया की वजह से ही सुशांत की जान गई, रिया ने सुशांत को बीमारी के नाम पर ब्लैकमेल किया और उससे पैसे ऐठें, रिया ने सुशांत का इस्तेमाल किया है और उसी ने सुशांत को दवाईयों की ओवरडोज दी।
प्रवर्त्तन निदेशालय ने की 10 घंटे पूछताछ
जहां एक ओर केके सिंह ने अपनी बात सीबीआई से कही, वहीं दूसरी ओर रिया से सोमवार को प्रवर्त्तन निदेशालय ने फिर से पूछताछ की है, रिया और उनके परिवार से करीब 10 घंटे की पूछताछ चली है और आज भी रिया से पूछताछ हो सकती है। बता दें कि रिया के साथ ही सुबह उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती से भी पहुंचे थे। मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती से इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को पूछताछ की थी। जबकि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से सोमवार को तीसरी बार ईडी के सामने पेश हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को और फिर रविवार को शौविक से पूछताछ हुई थी, रविवार को शौविक से ईडी ने 18 घंटे सवाल-जवाब किए थे।

मीडिया से नाराज रिया चक्रवर्ती
रात में जब रिया ईडी ऑफिस से बाहर आई तो वो काफी थकी हुई और परेशान दिखीं, उन्होंने मीडिया से भी कोई बातचीत नहीं की। मालूम हो कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में खुद को लेकर चल रही खबरों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अपनी याचिका में रिया ने कहा है कि मीडिया में तो उनको दोषी घोषित किया जा चुका है।

'बलि का बकरा बनाया जा रहा है मुझे'
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी अर्जी में कहा है कि उनको लेकर जिस तरह की खबरें मीडिया में चल रही हैं, वो पक्षपातपूर्ण हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि जो हो रहा है, उसने उन्हें दिमागी तौर पर परेशान किया है। उनकी प्राइवेसी का सम्मान हो, अदालत इसको लेकर आदेश दे। रिया ने खुद को राजनीतिक एजेंडे के लिए बलि का बकरा बनाए जाने की भी बात सुप्रीम कोर्ट में कही है। सुशांत सिंह केस में ये रिया की सुप्रीम कोर्ट में दूसरी याचिका है। इससे पहले रिया ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications