Karnataka कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार के कॉलेज पर CBI की छापेमारी
Karnataka Congress chief DK Shivakumar के कॉलेज में सीबीआई की छापेमारी हुई है।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी के बाद अब सीबीआई ने उनके कॉलेज में छापेमारी की है। इस छापेमारी में जांच टीम को क्या मिला, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसको लेकर कर्नाटक की सियासत गर्मा गई है। साथ ही कांग्रेस लगातार बीजेपी पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रही।
जानकारी के मुताबिक शिवकुमार ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी नामक शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष हैं, जो बेंगलुरु में स्थित है। वहां पर सीबीआई ने छापेमारी की है। साथ ही कॉलेज के अधिकारियों से पूछताछ की। शिवकुमार की बेटी डीकेएस ऐश्वर्या, कॉलेज की ट्रस्टी सचिव और उनकी पत्नी भी कॉलेज के ट्रस्ट की सदस्य हैं।
अभी कुछ महीनों पहले ही ईडी ने 'नेशनल हेराल्ड' से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीके शिवकुमार से पूछताछ की थी, जो कई घंटों तक चली थी। इसके बाद उनके भाई ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को दुरुपयोग कर रही। उनके भाई को छूटे केस में फंसाया जा रहा, ये सिर्फ एक राजनीतिक साजिश है और कुछ नहीं। उन्होंने दावा किया था कि डीके शिवकुमार कानून का पालन करने वाले शख्स हैं, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं कर्नाटक विधानसभा में वीडी सावरकर के चित्र का अनावरण हुआ। जिससे कांग्रेस भड़क गई। मामले में डीके शिवकु्मार ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि सदन की कार्यवाही सही ढंग से ना चले, इस वजह से वो ये फोटो लेकर आई है। हम सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले उठाना चाहते थे, लेकिन उसने ये मुद्दा उठा दिया।












Click it and Unblock the Notifications