सीबीआई की पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, चिटफंड मामले में कई जगहों पर छापेमारी

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार, त्रिपुरा और नई दिल्ली के 11 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। सीबीआई की यह रेड 87 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में गई। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना, पटना, नई दिल्ली और अगरतला में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे की कार्रवाई की है।

CBI raids in West Bengal, Bihar, Tripura and New Delhi in its probe into a chit fund scam

अधिकारी ने बताया कि, सीबीआई ने पार्थ चक्रवर्ती के स्वामित्व वाली चक्र इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय परिसर सहित प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों के आवासीय परिसर की खोजबीन की। एजेंसी को इन जगहों से छापेमारी में कई गुप्त दस्तावेज बरामद हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने 13 जून 2017 को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्तियों ने अधिक ब्याज देने के नाम पर जनता से बड़ी मात्रा में राशि जमा की थी। लेकिन उन्होंने पैसा वापस नहीं किया और कार्यालयों को बंद कर दिए। जिससे निवेशकों को धोखा मिला और उन्होंने निवेश किए गए धन का दुरुपयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+