CBI Raid: गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी मिलते ही AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI की रेड! पार्टी ने बताया साजिश
CBI Raid: गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की हलचल तेज हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात में अपनी सियासी चालें चलनी शुरू कीं, वैसे ही सियासत में एक और नया मोड़ आ गया। गुरुवार को AAP के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार दुर्गेश पाठक के दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा, जिससे पार्टी और उनके समर्थकों में खलबली मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (FCRA) से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है। हालांकि, आप नेताओं ने इसे एक साजिश करार देते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर सीधा हमला बोला है।

CBI ने FCRA उल्लंघन में मारा छापा
CBI की टीम गुरुवार सुबह दिल्ली में दुर्गेश पाठक के घर पहुंची और कई घंटों तक तलाशी ली। बताया गया है कि यह छापा विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत डाला गया है। {video1}
ये भी पढ़ें: West Bengal News: बीजेपी ने विधानसभा के बाहर मनाया हिंदू शहीद दिवस, शुभेंदु अधिकारी ने कहा हम कायर नहीं हैं
'गुजरात में सक्रियता से घबराई BJP'
CBI की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "CBI छापा तब ही पड़ा जब दुर्गेश पाठक को गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिली! यह कोई संयोग नहीं, बल्कि बीजेपी के डर से उपजी साजिश है। बीजेपी को पता है कि अब केवल AAP ही उन्हें गुजरात में चुनौती दे सकती है - और यही डर उन्हें सता रहा है।" {video2}
'राजनीतिक रणनीति पर असर डालने की कोशिश'
आप नेताओं का कहना है कि दुर्गेश पाठक को दिल्ली नगर निगम चुनाव में शानदार रणनीति के लिए जाना जाता है और अब गुजरात की ज़िम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद CBI का छापा राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।
बीजेपी को पता है कि दिल्ली का जवाब उन्हें गुजरात में मिलेगा, इसलिए गुजरात में अपनी ज़मीन खिसकते देख AAP के गुजरात सह-प्रभारी के घर रेड करा रही BJP pic.twitter.com/44qFMUhoR8
— AAP (@AamAadmiParty) April 17, 2025
गुजरात चुनाव से पहले कार्रवाई पर उठे सवाल
जैसे ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, वैसे ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के दिल्ली स्थित घर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा। इसे लेकर पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "जैसे ही आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव की तैयारियां शुरू कीं, वैसे ही CBI दुर्गेश पाठक के घर पहुंच गई। गुजरात में BJP को सिर्फ AAP ही टक्कर दे सकती है और ये रेड उनकी हताशा दिखाती है। इतने सालों में भी BJP ये नहीं समझ पाई कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।"
एक्साइज पॉलिसी केस में पहले भी आ चुके हैं सवालों के घेरे में
पिछले साल दुर्गेश पाठक का नाम दिल्ली आबकारी नीति केस में CBI की चार्जशीट में सामने आया था। हालांकि CBI द्वारा दर्ज की गई शुरुआती FIR में उनका नाम नहीं था, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी इस मामले में उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था।
AAP के कई बड़े नेताओं पर लगे हैं आरोप
CBI की चार्जशीट में AAP प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संचार प्रभारी विजय नायर, तेलंगाना की एमएलसी के कविता समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
'साउथ ग्रुप' पर बड़ा आरोप
मार्च 2023 में ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर रिमांड में दावा किया था कि 'साउथ ग्रुप' - जिसमें दक्षिण भारत के नेता, व्यापारी और दलाल शामिल थे - ने दिल्ली की आबकारी नीति में लाभ पाने के लिए घूस दी। ED के अनुसार, यह पैसा हवाला के जरिए गोवा पहुंचाया गया और 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार में खर्च किया गया। यह मामला एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर रहा है और विपक्षी दलों द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को हवा दे रहा है।
ये भी पढ़ें: Waqf Act: वक्फ बिल पर JK विधानसभा में हंगामा, AAP-BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट, 3 घंटे के स्थगित हुई कार्यवाही












Click it and Unblock the Notifications