West Bengal News: बीजेपी ने विधानसभा के बाहर मनाया हिंदू शहीद दिवस, शुभेंदु अधिकारी ने कहा हम कायर नहीं हैं
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए हिंदू परिवार को श्रद्धांजलि देते हुए, भाजपा ने कोलकाता में राज्य विधानसभा के बाहर हिंदू शहीद दिवस मनाया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी विधायकों की सभा का नेतृत्व करते हुए कहा ममता बनर्जी को पद छोड़ देना चाहिए।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंदू आबादी भावुक है, यह दुखद है। पूरा राज्य सड़कों पर है और हिंदू शहीद दिवस मना रहा है। शुभेंदु ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता को पद छोड़ देना चाहिए। उन्हें जेल जाना चाहिए। हम कायर हिंदू नहीं हैं, हम स्वामी विवेकानंद के हिंदू हैं।

मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है
मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच सीएम ममता बनर्जी ने इमामों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बंगाल हिंसा पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। ये बंगाल को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि केंद्र को जवाब देना चाहिए कि कितने युवाओं को नौकरी मिली है? उन्होंने कहा दवाओं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की गई है।
उन्होंने ये भी कहा कि कुछ 'गोदी मीडिया' केवल बंगाल के खिलाफ बोलते हैं। अगर आपको कुछ कहना है, तो मेरे सामने आकर कहें, मेरे पीछे नहीं। ऐसे कुछ मीडिया चैनल भाजपा द्वारा वित्तपोषित है जो बंगाल के फर्जी वीडियो दिखाते हैं। ऐसे मीडिया चैनल को हमने पकड़ा। जिन्होंने कर्नाटक, यूपी, बिहार और राजस्थान के 8 वीडियो दिखाए और बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की। उन्हें शर्म आनी चाहिए।"
कांग्रेस को इस हिंसक स्थिति पर नियंत्रण रखना चाहिए था: CM ममता
बता दे कि इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिन इलाकों में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के कारण हिंसा हुई है, वे मालदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। यह सीट कांग्रेस ने जीती है। कांग्रेस को इस हिंसक स्थिति पर नियंत्रण रखना चाहिए था। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर तृणमूल ने यह सब किया होता, तो तृणमूल के सांसदों और विधायकों के घरों पर हमला नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications