सारदा घोटाले में ममता की मुश्किले बढ़ी, मुकुल रॉय से सीबीआई ने पूछताछ की
नई दिल्ली। शारदा चिट फंड घोटाला ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुश्किल बनता नजर आ रहा है। एक के बाद एक पश्चिम बंगाल के सरकार के मंत्रियों को जेल जाना ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। ममता के अहम सहयोगी और कैबिनेट मंत्री मुकुल रॉय से भी सीबीआई ने चिट फंड घोटाल में पूछताछ की है।

सीबीआई से पूछताछ के लिए जाते वक्त मुकुल रॉय ने कहा कि रॉय मैं यहां सीबीआई के साथ सहयोग करने के लिए आया हूं। सीबीआई ने 12 जनवरी को रॉय को सम्मन जारी किया था और वह दो बार सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने से बच गए थे।
उन्हें सम्मन जारी करने के बाद रॉय बार-बार दिल्ली का दौरा कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। तृणमूल से राज्यसभा सांसद रॉय ने कहा कि वह जांच में सीबीआई का सहयोग करेंगे।
राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्रा सहित तृणमूल के चार नेता जेल में हैं, जबकि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने पार्टी के अन्य सांसदों और विधायकों से पूछताछ की है।












Click it and Unblock the Notifications