सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CBI अधिकारी, बोले मेरे पास राकेश अस्थाना के खिलाफ पुख्ता सबूत
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई के भीतर जिस तरह से घमासान मचा है उसके बाद लगातार यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस तरह से सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा की आधी रात को छुट्टी की गई उसके बाद उन्होंने सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन आलोक वर्मा के बाद एक और सीबीआई अधिकारी ने राकेश अस्थाना के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सीबीआई अधिकारी एके बस्सी ने राकेश अस्थाना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है और अपने स्थानांतरण के खिलाफ अपील की है। हालांकि कोर्ट ने तत्काल इसपर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। एके बस्सी ने कहा कि उनके पास राकेश अस्थाना के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है किक वह उनके सबूतों की तकनीकी रूप से जांच कराए जाने के लिए भेजे। यही नहीं बस्सी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इंन्वेस्टिगेंटिग टीम के गठन की भी मांग की है। आपको बता दें कि एके बस्सी राकेश अस्थाना के घूसकांड की जांच कर रहे थे, लेकिन उनका तबादला कर दिया गया है।
वहीं इस पूरे मामले में राकेश अस्थाना के खिलाफ घूस लेने का आरोप लगाने वाले सतीश सना ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है, लिहाजा मुझे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की नोटिस पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है जिसमे सना से पूछताछ किए जाने की बात कही गई है।
इसे भी पढ़ें- पनामा पेपर्स में बेटे का नाम लेने पर भड़के शिवराज, राहुल पर करेंगे मानहानि का केस












Click it and Unblock the Notifications