कार्ती चिंदबरम का नार्को टेस्ट कराने के लिए कोर्ट पहुंची CBI

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम के बेट कार्ती चिंदबरम का नार्को टेस्ट कराने के लिए सीबीआई ने आज विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की है। साथ ही सीबीआई ने इस केस में आईएनएक्स मीडिया की प्रमोटर, इंद्राणी मुखर्जी और एकाउंटेट, भास्करारमन के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट की भी मांग की है।

कार्ती चिदंबरम नहीं कर रहे जांच में सहयोग

कार्ती चिदंबरम नहीं कर रहे जांच में सहयोग

सीबीआई ने विशेष अदालत में अर्जी दाखिल कर कहा कि कार्ती चिंदबरम जांच के दौरान बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं ऐसे में इस केस में नार्को टेस्ट करवाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। सीबीआई इससे पहले भी कोर्ट में कार्ती चिंदबरम पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा चुकी है।

9 मार्च तक सीबीआई रिमांड में हैं कार्ती

9 मार्च तक सीबीआई रिमांड में हैं कार्ती

बता दें कि कार्ती चिदंबरम को सीबीआई ने बीते बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। कार्ती लंदन से बिजनेस ट्रिप से जब लौटे थे, तभी उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। कोर्ट ने कार्ती चिंदबरम को 9 मार्च तक के लिए सीबीआई रिमांड में भेजा है।

कार्ती चिंदबरम ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

कार्ती चिंदबरम ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

इस बीच कार्ति चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। गौरतलब है कि इंद्राणी मुखर्जी ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उन्होंने अपने पति पीटर मुखर्जी के साथ कार्ति से मुलाकात की थी। यह मुलाकात आईएनएक्स मीडिया में 300 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने को लेकर थी। कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी से मिलकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए नियमों को ताक पर रखकर इसकी अनुमति हासिल की थी। हालांकि कार्ति और पी चिदंबरम ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ यह राजनीति साजिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+