CBI अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने एक दिन में कर दिया 20 अफसरों का ट्रांसफर

नई दिल्ली। सिर्फ तीन दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली सलेक्शन मीटिंग में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई का डायरेक्टर चुना जाना है और इससे पहले सोमवार को अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने एजेंसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 अफसरों का तबादला कर दिया है। राव ने जिन अफसरों का तबादलों किया है, उसमें 13 एसपी और 7 एडिश्नल एसपी हैं। इसमें 2 जी स्पैक्ट्रम मामले में जांच कर रहे एसीबी दिल्ली के प्रमुख विवेक प्रियदर्शी और एडिश्नल एसीबी निर्भय कुमार जैसे नाम शामिल है।

CBI अंतरिम निदेशक ने एक दिन में कर दिया 20 अफसर का ट्रांसफर

इसके अलावा सीबीआई के अंतरिम निदेशक ने जिन 11 अफसरों का तबादला किया है, उसमें एटी दुराई कुमार (ईओ चेन्नई से एसीबी चेन्नई में ट्रांसफर), प्रेम गौतम (एसपी ईओ-तृतीय नई दिल्ली में उप निदेशक प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार), मोहित गुप्ता को एसीबी गाजियाबाद से बैंक प्रतिभूतियों और धोखाधड़ी सेल (बीएस एंड एफसी) में ट्रांसफर किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि मोहित गुप्ता को हाल ही में आलोक वर्मा ने अपनी टीम में शामिल किया था।

एक बात और गौर करने वाली है कि जैसे ही वर्मा का उनके पद से हटाया गया, तभी राव ने पद संभालते हुए वर्मा द्वारा लिए गये सारे ट्रांसफर को रद्द कर दिया था। आदेश के अनुसार, तमिलनाडु में स्टरलाइट-विरोधी प्रदर्शन गोलीबारी मामले की जांच कर रहे ए. सरवनन को मुंबई की बैंकिंग, प्रतिभूति और फर्जीवाड़ा जांच शाखा में भेजा गया है, जो रा व्यापारियों नीरव मोदी और मेहुल चोकसी सहित ऋण फर्जीवाड़ा करने वालों की जांच कर रही है।

बता दें कि NGO कॉमन कॉज ने वकील प्रशांत भूषण के जरिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एम नागेश्वर राव की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने एम नागेश्वर राव की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अंतरिम निदेशक के रूप में नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+