अगस्ता-वेस्टलैंड स्कैम: CBI ने कार्लो गेरोसा के लिए विदेश मंत्रालय में दाखिल की अर्जी

नई दिल्ली। सीबीआई ने अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम के मामले में बिचौलिया रहे कार्लो गेरोसा को पकड़ने के लिए विदेश मंत्रालय में अर्जी दाखिल की। इससे पहले शुकवार को इटली ने इस मामले में यूरोपीय बिचौलिया कार्लो गेरोसा के भारत में प्रत्यर्पण से इनकार कर दिया था। इटली का कहना है कि उसकी भारत के साथ कोई भी पारस्परिक कानूनी सहायता संधि नहीं है। इसलिए वह कार्लो गेरोसा को भारत को नहीं सौंप सकता है। गेरोसा को इस रिश्वत घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

Agusta Westland scam

ताजा अर्जी में सीबीआई ने कहा कि इटेलियन कानून के अनुसार क्रिमनल चार्जेज का सामना कर रहे किसी व्यक्ति की पकड़ के लिए प्रत्यर्पित अर्जी की जरूरत नहीं है। बिचौलिया कार्लो गेरोसा को पकड़ने के लिए विदेश मंत्रालय में एक बार फिर से अर्जी दाखिल की है।

सीबीआई द्वारा जारी किए इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) के बाद गेरोसा को पिछली साल इटली में गिरफ्तार किया गया था। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक, सीबीआई विदेश मंत्रालय के माध्यम से इस मामले को फिर से इटली के सामने उठाएंगी। इटली और स्विस नागरिकता रखने वाला 71 वर्षीय कार्लो वेलेंटिनो फर्डिनांडो गेरोसा इस सौदे के तीन दलालों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+