अपने ही भाई के खिलाफ जांच कर रहे हैं CBI के नए ज्वाइंट डायरेक्टर
नई दिल्ली। देश की वित्तिय और सुरक्षा संबंधों मामलों में जांच करने वाली एजेंसी सीबीआई के नए ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव सिंह अजीब समस्या में फंस गए हैं। जी हां राजीव सिंह उसी बैंक घोटाले की जांच का हिस्सा हैं जिसमें उनके भाई का नाम शामिल है। आपको बता दें कि त्रिपुरा कैडर के आईपीएस ऑफिसर राजीव सिंह को वित्तिय और सुरक्षा घोटालों के लिए ज्वाइंट डायरेक्टर घोषित किया गया है।

पिछले साल राजीव सिंह को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। मौजूदा समय में वो शारदा घोटाले की जांच कर रहे हैं। राजीव सिंह पर संकट के बादल उनके भाई को लेकर आए हैं। एजेंसी के कुछ लोगों का कहना है कि उनके भाई संजीव सिंह रांची में इलाहाबाद बैंक की शाखा से 6 करोड़ रुपए घोटाले का आरोप है। इस मामले में झारखंड के हजारीबाग स्थित उनके घर पर छापेमारी भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications