TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, पैसों लेकर सवाल पूछने के मामले में CBI ने शुरू की जांच
TMC MP Mahua Moitra: कैश फॉर क्वेरी यानी पैसों लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किल और बढ़ गई हैं। सीबीआई ने इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने लोकपाल के निर्देश पर प्रारंभिक जांच (Preliminary Enquiry ) शुरू की है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि संसद में सवाल उठाने के लिए "पैसे" लेने के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच शुरू की है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के आधार पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू की गई है, जिन्होंने टीएमसी नेता पर एक बिजनेसमैन से रिश्वत लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था।
CBI initiates inquiry against TMC MP Mahua Moitra to investigate allegations of “bribe for query” for raising questions in Parliament: CBI Sources
— ANI (@ANI) November 25, 2023
(file pic) pic.twitter.com/b2KykA2I7T
ऐसे में अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई अपनी जांच के नतीजे के आधार पर तय करेगी कि सांसद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए या नहीं। हालांकि सीबीआई या लोकपाल की ओर से कोई औपचारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।
मालूम हो कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद पर सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के एक पत्र के हवाला से गंभीर आरोप लगाए थे और जांच की मांग की थी, उन्होंने दावा किया था कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी।
दुबे ने पहले कहा था कि लोकपाल ने 8 नवंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए आरोपी महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए हैं।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में लोकसभा आचार समिति, जिसने टीएमसी नेता के खिलाफ आरोपों की जांच की थी, ने मोइत्रा को निचले सदन से अयोग्य ठहराने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट पेश की थी।












Click it and Unblock the Notifications