सिंडीकेट बैंक घूसकांड, अब सीबीआई बैकफुट पर

CBI facing the flak for not arresting Bhushan steel boss
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने पिछले दिनों सिंडीकेट बैंक के चेयरमेन व मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुधीर कुमार जैन को गिरफ्तार करके वाहवाही लूटी थी। पर अब सीबीआई की इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि उसने इस मामले के एक अन्य आरोपी भूषण स्टील के वाइस चेयरमेन नीरज सिंहल को क्यों गिऱफ्तार क्यों नहीं किया। मुमकिन है कि इस कारण से कुछ अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

सीबीआई डायरेक्टर ने इस मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि सीबीआई ने उऩकी घर की छानबीन तो की पर गिरफ्तार नहीं किया। कहा जा रहा है कि अब सिंहल को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि नीरज सिंहल आज राजधानी के टालस्ट़ाय मार्ग स्थित दफ्तर में भी कुछ देर आने के बाद चले गए।

ऊंची पहुंच ने बचाया

दरअसल इस सारे मामले से सरकार की नींद खुल गई है। अब उसने सरकारी बैंकों के शिखर अफसरों के कामकाज पर पैनी नजर रखने का फैसला किया है। इस बारे में वित्त मंत्रालय में फैसला लिया गया। बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी थे। जिन बैंकों का बैड लोन बढ़ता जा रहा है,उनके आला अफसरों पर खासतौर पर सरकार की नजर रहेगी।

सीबीआई ने जैन के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने बैंगलुरु, भोपाल, दिल्ली और मुंबई में लगभग 20 जगहों पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये भी जब्त किये हैं। जैन की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को सूचित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+