वीरभद्र पर जेटली के लगाए इल्जामों पर विचार करेगी सीबीआई, पूछताछ संभव

सीबीआई अरुण जेटली के एक पत्र पर गौर कर रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई ने भविष्य में वीरभद्र से पूछताछ करने की संभावना से इनकार नहीं किया है। इस बीच, पार्टी आलाकमान से इस मसले पर अपनी स्थिति साफ करने के लिए वीरभद्र नई दिल्ली आ रहे हैं।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता जेटली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था जिसकी एक प्रति सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा को भेजी गई। इस पत्र में जेटली ने वीरभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोप लगाए थे जिसमें केन्द्रीय इस्पात मंत्री के उनके कार्यकाल के दौरान एक निजी स्टील कंपनी से दो करोड़ रुपये से अधिक रकम लेने का आरोप शामिल है।
हलांकि वीरभद्र ने सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह किसी भी एजेंसी द्वारा जांच के लिए तैयार हैं। आधिकारिक सू़त्रों ने कहा कि वे जेटली द्वारा लिखित पत्र पर गौर कर रहे हैं क्योंकि एजेंसी ने राज्य व्यापार निगम के आग्रह पर पिछले साल दर्ज शुरुआती जांच में सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पहले ही शामिल कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications