कोयला घोटाले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से सीबीआई ने की पूछताछ
नयी दिल्ली। कोयला घोटाले मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीबीआई ने पूछताछ की है। सीबीआई ने दो दिन पहले मनमोहन सिंह के घर जाकर उनसे पूछताछ की है। सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है कि सीबीआई ने दो दिन पहले मनमोहन सिंह से उनके घर पर पूछताछ की। उनसे कोयला ब्लॉक आबंटन के मामले में पूछताछ की गई।
माना जा रहा है कि सीबीआई इस पूछताछ का ब्यौरा विशेष अदालत के सामने रखेगी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ये कहकर सीबीआई को फटकार लगाई थी कि कोलया घोटाले में सभी कोयला मंत्रियों से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि कोयला घोटाले मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं की गई है।आपको बता दें कि 2005 में तालाबीरा में कोयला ब्लॉक आवंटन के समय कोयला मंत्रालय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास ही था।
सीबीआई ने तब अदालत को कहा था कि प्रधानमंत्री कार्यालय के टीकेए नायर और जावेद उस्मानी से इस बारे में बयान लिए गए हैं। इस बयान के बाद कोयला मंत्री अर्थात तत्कालीन प्रधानमंत्री के बयान लेने आवश्यकता नहीं महसूस हुई। लेकिन अब खबर आ रही है कि सीबीआई ने मनमोहन सिंह से पूछताछ की है। हलांकि खबर लिखे जाने तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।













Click it and Unblock the Notifications